कमलनाथ को कमल आया पसंद ? अपने २३ विधायकों के साथ कामनाथ बी जे पी ज्वाइन करने जा रहे है ऐसा बताया जा रहा है। हालाँकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक सुचना नहीं आयी है और ना ही अभी तक बी जे पी ने इसका कुछ ऐलान किया है.
कुछ लोगो का ऐसा मानना है की यह सब पहले से ही निर्धारित था , और इसलिए चुनाव में कमलनाथ ने कांग्रेस को जिताने के लिए पूरी कोशिश नहीं की क्युकी पहले से ही यह प्लान बनाया जा चूका था की जैसे ही कांग्रेस चुनाव हारेगी वैसे ही कमलनाथ - कमल को हाथ में ले लेंगे।
इसी के सिलसिले में आज वो दिल्ली पहुंचे हुए थे , साथ में उनके पुत्र नकुलनाथ भी.
अब देखना ये है की प्रधामंत्री मोदी जो अक्सर परिवारवाद के खिलाफ होते है क्या दोनो पिता और पुत्र तो एक साथ बी जे पी में आने की अनुमति देंगे ?
बता दे की कमलनाथ गाँधी परिवार के बेहद करीबी रहे है. लगभग ४५ साल उन्होने कांग्रेस को दिए है। ..और उसी हिसाब से कांग्रेस में रहकर उन्हें अच्छे पदों का फायदा भी हुआ.
जब पहली बार कमलनाथ चुनाव लड़े थे कांग्रेस के लिए तो इंदिरा गाँधी ने कहा था की कमलनाथ उनके ३ रे बच्चे है।
कुछ लोगो का कहना है की ये बेफिजूल की बातें है। पर ऐसा लगता तो नहीं है। क्यों कमलनाथ ने चुप्पी साध रखी है , ये साफ दर्शाता है की सब कुछ सेट कर दिया गया है सिर्फ ऐलान मात्र बाकी है।
अगर हम मान ले की कमलनाथ कांग्रेस छोड़ रहे है तो आगे आनेवाले लोकसभा चुनाव में कमलनाथ कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकते है.
No comments:
Post a Comment